मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

विवि प्रोफेसर के आवास में निकला 5 फीट लंबा सांप, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
विवि प्रोफेसर के आवास में निकला 5 फीट लंबा सांप, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

विवि प्रोफेसर के आवास में निकला 5 फीट लंबा सांप, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर के आवास में गुरुवार दोपहर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने के बाद परिजनों ने सर्पमित्र बबलू पवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 5 फीट लंबे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर डॉ. चैतन्य वर्मा के आवास परिसर में दोपहर करीब 1 बजे गमले के पास सांप दिखाई दिया। लोगों की नजर पड़ने के बाद सांप वहां से निकलकर बोरियों के बीच जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर सर्पमित्र बबलू पवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

सर्पमित्र बबलू पवार के अनुसार रेस्क्यू किया गया सांप रेड स्नेक प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर जंगल क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां अक्सर सांप और अन्य जीव-जंतु दिखाई देते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्र को दें। रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →