मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सफाईमित्रों के सम्मान से लेकर शहर की सफाई तक, गांधी जयंती पर निगम का विशेष अभियान

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सफाईमित्रों के सम्मान से लेकर शहर की सफाई तक, गांधी जयंती पर निगम का विशेष अभियान

गांधी जयंती पर विशेष सफाई अभियान, सफाईमित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और सम्मान

सागर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ सफाईमित्रों एवं सफाई संरक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य परीक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

नगर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने गुरुवार को मुख्य बस स्टैंड पहुंचकर 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष सफाई अभियान के दौरान नगर निगम के सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की सहभागिता से साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईमित्रों और स्वच्छताकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाईमित्रों और सफाई संरक्षकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय तिली, चमेली चौक सीएचसी और भगवानगंज पीएमएससी में लगाए गए शिविरों में नगर निगम के सफाईकर्मियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जरूरत के अनुसार उपचार प्राप्त किया।

निगमायुक्त खत्री ने कहा कि सफाईमित्र शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान नगर निगम की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, आयुष्मान कार्ड की स्थिति और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिकारियों, सफाईमित्रों, दरोगाओं और जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में सहभागिता कर स्वच्छ भारत और स्वच्छ सागर के अभियान को मजबूत करने की अपील की है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →