मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर ने की स्वरोजगार परियोजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने पर जताई नाराजगी

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
कलेक्टर ने की स्वरोजगार परियोजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने की स्वरोजगार परियोजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने पर जताई नाराजगी

सागर। प्रतिभा पाल ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित स्वरोजगार परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तय समय-सीमा में आवेदनों का लक्ष्य पूरा न करने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, एलडीएम सहित कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, आजीविका मिशन एवं वाटरशेड परियोजनाओं के तहत इच्छुक किसानों को शासन की अनुदान एवं ऋण योजनाओं के तहत लोन दिलाने हेतु आवेदनों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दस्तावेजों की कमी के कारण बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों को चिन्हित कर, आवेदकों से संपर्क कर दस्तावेज दुरुस्त कराए जाएं और उन्हें पुनः प्रक्रिया में लाया जाए।

कलेक्टर ने उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के भारसाधक अधिकारियों को लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग से संबंधित आवेदनों के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु नाबार्ड के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे बैंकों से निरस्त आवेदनों के कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति को गति देने हेतु आगामी सप्ताह में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →