मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे और चाकू चले

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे और चाकू चले

बाघराज मल्टी में मारपीट के बाद करीब पांच लोग घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया विवाद शांत

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र की बाघराज मल्टी में मंगलवार को बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ चाकू भी चलने की बात सामने आई है। घटना में करीब पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल रोशन आरा के मुताबिक, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक बच्ची ने एक लड़के को धक्का दे दिया। इसी बात को लेकर उबेश ने आपत्ति जताई और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी हमला किया गया। दोनों तरफ से हुई मारपीट में करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस तत्काल बाघराज मल्टी पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों और घायलों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे और उनकी क्या भूमिका रही, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →