मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: गंदगी मिली तो सफाई पर्यवेक्षक को निगमायुक्त ने मौके पर किया निलंबित

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
सागर: गंदगी मिली तो सफाई पर्यवेक्षक को निगमायुक्त ने मौके पर किया निलंबित

सागर: गंदगी मिली तो सफाई पर्यवेक्षक को निगमायुक्त ने मौके पर किया निलंबित

सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने मंगलवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। राहतगढ़ ब्रिज के पास दुकानों के आसपास डिस्पोजल, पानी पाउच और पान-गुटखा के पाउच का कचरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रकाश ताम्रकार को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए रहवासियों और दुकानदारों को पर्याप्त समझाइश नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल सफाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जागरूक करना और कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा डलवाना भी है।

खुले में कचरा फेंकने वाले दुकानदारों से निगमायुक्त ने मौके पर ही कचरा उठवाकर डस्टबिन में रखवाया और सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना कर चालान काटने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त खत्री ने कहा कि शहर की स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही नागरिकों की हो या निगमकर्मियों की, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के तिराहे, चौराहे और सड़कें शहर की पहचान हैं, इसलिए इन्हें साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड की गलियों में भी सफाई व्यवस्था देखी और स्थानीय रहवासियों से संवाद किया। नागरिकों की मांग पर डोर-टू-डोर कचरा वाहन का समय बदलकर सुबह करीब 7 बजे करने के निर्देश दिए, ताकि लोग अपने घरों और दुकानों का कचरा सीधे कचरा संग्रहण वाहन में डाल सकें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →