मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
सागर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

सागर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

सागर। कैंट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो शेयर कर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान युवक द्वारा हथियारों का प्रदर्शन करने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने पहचान करते हुए हर्ष पिता सीताराम राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवाजी चौक के पास, थाना कैंट सागर को कजलीवन मैदान के पास से पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कैंट पुलिस की ओर से आमजन से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे, सहायक उप निरीक्षक माधव, प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र गौतम, आरक्षक प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, सृजन तिवारी, भानु सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।