मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

प्लांटेशन में भैंस चराने से रोका तो लाठी-डंडों से हमला, चौकीदार के बेटे की मौत

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
प्लांटेशन में भैंस चराने से रोका तो लाठी-डंडों से हमला, चौकीदार के बेटे की मौत

प्लांटेशन में भैंस चराने से रोका तो लाठी-डंडों से हमला, चौकीदार के बेटे की मौत

सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के सेनकुआं गांव के जंगल में वन विभाग के प्लांटेशन में भैंस चराने से रोकना 32 वर्षीय रामराज अहिरवार को भारी पड़ गया। विवाद के बाद कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए रामराज की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामराज के पिता गोपाल अहिरवार वन विभाग के प्लांटेशन में चौकीदार हैं। शनिवार सुबह रामराज प्लांटेशन की देखरेख के लिए पहुंचा था। इसी दौरान काली पठार गांव के कुछ लोग वहां भैंस चराने पहुंचे। रामराज ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

मृतक के पिता ने वीर सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, मंजी और शिवराज यादव पर एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में रामराज के दोनों पैर टूटने सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जैसीनगर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीट गार्ड के अनुसार प्लांटेशन में पशु चराने को लेकर संबंधित लोगों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई थी।

घटना के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। रामराज अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।