मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

इंदौर-अहमदाबाद रोड पर तड़के बड़ा हादसा, 45 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
इंदौर-अहमदाबाद रोड पर तड़के बड़ा हादसा, 45 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

इंदौर-अहमदाबाद रोड पर तड़के बड़ा हादसा, 45 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

उज्जैन से मोरबी जा रही थी यात्री बस, 8 यात्री घायल; डायल-112 ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार तड़के इंदौर-अहमदाबाद रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना अमझेरा क्षेत्र में भेरू चौकी के पास उज्जैन से गुजरात के मोरबी जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 8 यात्री घायल हो गए।

सुबह करीब 5 बजे हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की दो एफआरवी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस जवानों ने बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एफआरवी वाहनों से शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सुरक्षित है और उनका उपचार जारी है। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद डायल-112 की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। रेस्क्यू अभियान में आरक्षक रामनरेश यादव, पायलट नरेंद्र सिंह पटेल सहित दूसरी एफआरवी की टीम की अहम भूमिका रही।

फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →