सागर में यातायात पुलिस की सतर्कता से पकड़ी गई 1 करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब

0

यातायात पुलिस की सतर्कता से पकड़ी गई 1 करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब

सागर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मकरोनिया पुलिस एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से करीब 1 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। वाहन सहित कुल जब्ती लगभग 1 करोड़ 8 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Ad 1

पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को यातायात थाना सागर के सूबेदार हेमंत कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक द्वारा मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर परिवहन करते हुए पाई गई।

पुलिस ने ट्रक से करीब 1500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा लगभग 13,500 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

वाहन चालक विजय दांगी निवासी राजगढ़ से पूछताछ के दौरान शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मामले में विजय दांगी एवं रामचंद्र वर्मा सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस पूछताछ में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मकरोनिया रविंद्र सिंह चौहान, सूबेदार हेमंत पटेल, उप निरीक्षक राजेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोहन मरावी, प्रधान आरक्षक हरी सेवक, हल्के तथा आरक्षक शुभम, विशाल और अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अवैध कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here