स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिया सिटीजन फीडबैक, सागर को नंबर-1 बनाने की अपील

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिया सिटीजन फीडबैक, सागर को नंबर-1 बनाने की अपील

सागर। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को अग्रणी बनाने के उद्देश्य से अपना सिटीजन फीडबैक दर्ज किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की और बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए समग्र प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad 1

बैठक में निगमायुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता के सभी मापदंडों पर सागर को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। विगत वर्षों में जिन पैरामीटरों में कम अंक प्राप्त हुए थे, उनमें प्राथमिकता से सुधार कर इस बार अधिकतम 12,500 अंक हासिल करने का लक्ष्य रखा जाए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है और सागर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सड़कों एवं नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, इसलिए नागरिकों का भी दायित्व है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने नागरिकों से खुले में कचरा न फेंकने, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन को देने की अपील की। साथ ही बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे का उचित प्रबंधन करने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से सागर न केवल स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करेगा, बल्कि स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में नई पहचान भी बनाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के सिटीजन फीडबैक में भाग लेकर अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव देने की अपील की।

स्वच्छ सागर, सुंदर सागर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
सिटीजन फीडबैक कोड : 802159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here