छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर

0

छात्राओं को साईकिल वितरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर

सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में कक्षा पहली में प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कक्षा पहली, कक्षा छटवीं और कक्षा नौवीं में शतप्रतिशत छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षक, प्राचार्य एवं शिक्षण कार्य से जुड़े अधिकारी सतत रूप से प्रयास करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सागर संभाग में छात्र-छात्राओं का नामांकन और मैपिंग का कार्य तेजी से कराएं तथा यह सुनिश्चित कराएं कि कोई छात्र-छात्रा स्कूल के प्रवेश से वंचित न रहे।
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने उक्त निर्देश आज शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण योजना की जिलेवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने शिक्षा सत्र समाप्त होने के बावजूद संभाग के कई जिलों में छात्र-छात्राओं को साईकिलें वितरित नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए ताकिद किया गया कि आगामी दिवसों में पात्र सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिलों को वितरण नहीं किया गया तो संबंधित जवाबदेह अधिकारियेां और प्राचार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Ad 1

बैठक में कमिश्नर द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणामों की जिलेवार समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों केा निर्देशित किया गया कि ऐंसे छात्र जिन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया गया है तथा जिन्हें पुनः परीक्षा देने की पात्रता है, ऐंसे छात्रों के लिए शिक्षक विशेष कक्षाओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करें।

बैठक में कमिश्नर ने कक्ष पहली और तीसरी के छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे अंकुर मिशन में शिक्षकों द्वारा उदासीनता बरतने की जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे अंकुर मिशन का सागर संभाग के सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नवीन जानकारियां मुहैया कराने के लिए शिक्षण कार्य में नवीन तकनीकों को भी प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान अंकुर मिशन में उदासीनता और अरुचि दिखाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संभाग के सभी शिक्षा अधिकारियों को दिए।

बैठक में शासकीय शालाओं में बालिका शौचालयों के निर्माण की जिलेवारी प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने दमोह, निवाड़ी और पन्ना जिले में बालिका शौचालयों के निर्माण में तेजी से कार्य नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष से चर्चा कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि बालिका शौचालयों का निर्माण कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग की सभी शासकीय शालाओं में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त पेयजल मुहैया कराएं। पानी की टंकियों की समुचित साफ-सफाई कराएं, स्कूल परिसरों के हैण्डपंपों की समुचित साफ-सफाई कराएं, छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण, संवर्धन और पौधरोपड़ के प्रति जागरुक करने के लिए निबंध प्रतियोगिताएं और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराएं।

बैठक में आदिम जाति कल्याण  विभाग द्वारा संचालित धरती आबा कार्यक्रम के कार्यों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में आधारकार्ड वितरण में लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश कमिश्नर ने दिए।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों केा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहाकि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में किसी भी प्रकार की उदासीनता और गतिरोध बर्दास्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कमिश्नर ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना की समीक्षा की तथा कहा कि गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना का लाभ पात्र छात्र-छात्राओं को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति वितरण योजना और अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here