सागर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को आयोजित
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी। समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन समस्त आरओबी, जल संसाधन विभाग के समस्त वृहद प्रोजेक्ट, बीडीसी में चल रहे कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य, हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर, आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केन्टबोर्ड सागर, सेना संपदा अधिकारी, सागर,. उपमुख्य अभियंता, ब्रिज लाईन रेल्वे, जबलपुर, उप मुख्य अभियंता, गति शक्ति रेल्वे, भोपाल / जबलपुर, अधीक्षण अभियंता, म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि.क.लि. सागर, अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), बीना / सागर जिला सागर, कार्यपालन यंत्री, लो.नि.वि. सेतु/एन.एच./बी.डी.सी./ पी.आई.यू../एम.पी.यू.डी.सी., सागर, अधीक्षण अभियंता, म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमि., बीना जिला-सागर, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, समस्त जिला-सागर, परियोजना निर्देशक, एन.एच.ए.आई सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
ख़ास ख़बरें
- 31 / 05 : सागर में मेडिकल की थोक दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया आग पर काबू
- 31 / 05 : धनवान होना और दयावान होना दोनो अलग विषय है- जनसेवक मनी सिंग गुरोंन
- 31 / 05 : शासकीय पट्टे की जमीनो पर कब्जो का करे सत्यापन : पटवारी वर्ष में दो बार शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का मौके पर करेंगे निरीक्षण
- 31 / 05 : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
- 31 / 05 : शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार
सागर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को आयोजित

KhabarKaAsar.com
Some Other News