सागर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को आयोजित
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी। समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन समस्त आरओबी, जल संसाधन विभाग के समस्त वृहद प्रोजेक्ट, बीडीसी में चल रहे कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य, हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर, आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केन्टबोर्ड सागर, सेना संपदा अधिकारी, सागर,. उपमुख्य अभियंता, ब्रिज लाईन रेल्वे, जबलपुर, उप मुख्य अभियंता, गति शक्ति रेल्वे, भोपाल / जबलपुर, अधीक्षण अभियंता, म.प्र. पूर्व क्षेत्र वि.वि.क.लि. सागर, अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), बीना / सागर जिला सागर, कार्यपालन यंत्री, लो.नि.वि. सेतु/एन.एच./बी.डी.सी./ पी.आई.यू../एम.पी.यू.डी.सी., सागर, अधीक्षण अभियंता, म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमि., बीना जिला-सागर, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, समस्त जिला-सागर, परियोजना निर्देशक, एन.एच.ए.आई सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
ख़ास ख़बरें
- 21 / 05 : MP News: भाजपा सागर मंडल की सूची जारी
- 21 / 05 : तेज तूफान में उड़े मासूम, सागर के बंडा में तेज हवा के साथ बारिश का कहर
- 21 / 05 : लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा: 25 शादियां कर ठगी करने वाली अनुराधा गिरफ्तार, 50 हजार में करती थी नकली शादी
- 21 / 05 : सागर में पुरानी बुराई के चलते युवक के साथ मारपीट, छुरा घोंपे
- 20 / 05 : कमिश्नर ने तीन अधिकारियों को जारी किए कारण बताओं नोटिस
सागर जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को आयोजित

KhabarKaAsar.com
Some Other News