Wednesday, December 17, 2025

MP: शांतिपूर्ण व निर्णायक मतदान के लिए नरयावली के नागरिकों का आभार माना काँग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने

Published on

शांतिपूर्ण व निर्णायक मतदान के लिए नरयावली के देवतुल्य मतदाताओं द्वारा अभूतपूर्व रूप से भारी मतदान करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने माना आभार।

पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र वार मतदान की विस्तारित जानकारी ली।

सागर। विधानसभा चुनाव के महापर्व पर नरयावली विधान सभा क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं द्वारा अभूतपूर्व रूप से भारी मतदान करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने शांतिपूर्ण व निर्णायक मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार माना है एवं बूथ प्रभारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र वार मतदान की विस्तारित जानकारी ली। नरयावली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,देवेंन्द्र कुर्मी, फिरदोष कुरैशी, चुनाव एजेंट एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अशरफ खान,एड. सुनील सिंह भदौरिया आदि कांग्रेसजनों ने प्रबल रूप से मतदान में शामिल होने वाली नरयावली विधान सभा क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदाताओं द्वारा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में दिया गया यह योगदान म.प्र. की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक,मण्डलम,सेक्टर व बूथ कमेटियों सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों व पार्टी के संघर्षील साथियों तथा मीडिया के साथियों,मतदान कार्य में लगे शासकीय अधिकारियों – कर्मचारियों व शांति व्यवस्था के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जनता के उत्साह के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए सभी का आभार माना है।

Latest articles

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा ने शासन प्रशासन को सौपा 7 सूत्रीय माँगे का ज्ञापन

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा सागर ने शासन प्रशासन को सौपा सामूहिक 7 सूत्रीय ज्ञापन सागर।...

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व सागर।...

सागर के ग्राम चांदामऊ में आगजनी के मामलें ने तूल पकड़ा, विधायक लारिया ने दिए यह निर्देश

विधायक लारिया ने चांदामऊ आगजनी की घटना की सूक्ष्मतम जांच कराने एवं आगजनी नुकसान...

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी भर्ती

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी...

More like this

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा ने शासन प्रशासन को सौपा 7 सूत्रीय माँगे का ज्ञापन

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा सागर ने शासन प्रशासन को सौपा सामूहिक 7 सूत्रीय ज्ञापन सागर।...

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व सागर।...

सागर के ग्राम चांदामऊ में आगजनी के मामलें ने तूल पकड़ा, विधायक लारिया ने दिए यह निर्देश

विधायक लारिया ने चांदामऊ आगजनी की घटना की सूक्ष्मतम जांच कराने एवं आगजनी नुकसान...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।