सागर कलेक्टर ने दो आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
सागर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर रखते हुए दो आदतन अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त राज पिता कपिल पंथी उम्र 21 साल निवासी बिलगैया वार्ड बीना जिला सागर (म.प्र.) को 02 माह एवं यश उर्फ यशवंत उर्फ गोलू पिता भगवानदास कोरी उम्र 24 साल निवासी इतवारी टोरी चंद्रशेखर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर (म.प्र.) को 07 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परन्तु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।


