सागर से ज्योति तिवारी, विजय शुक्ला और अमर तिवारी को मिला के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार, प्रदेश में बढ़ाया जिले का मान

0

सागर के ज्योति तिवारी, विजय शुक्ला और अमर तिवारी को मिला के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

Ad 1

मध्यप्रदेश पुलिस में महिला श्रेणी से सागर की ज्योति तिवारी एकमात्र अधिकारी हुईं सम्मानित

सागर। जिला पुलिस बल सागर के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में सागर पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारियों — ज्योति तिवारी, विजय शुक्ला और अमर तिवारी — को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह 11 मई 2026 को भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित हुआ।

 

समारोह में सागर की श्रीमती ज्योति तिवारी को महिला एवं बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकने, भिक्षावृत्ति निवारण तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए के.एफ. रुस्तम जी अतिविशिष्ट श्रेणी पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 12 बोर गन देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि मध्यप्रदेश पुलिस में महिला श्रेणी से सागर की ज्योति तिवारी ही इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित हुईं।

वहीं प्र.आर. 83 विजय शुक्ला को तकनीकी एवं साइबर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए के.एफ. रुस्तम जी विशिष्ट श्रेणी पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार प्र.आर. 406 अमर तिवारी को साइबर अन्वेषण एवं अपराध अनुसंधान में उल्लेखनीय योगदान के लिए 50 हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त कर सागर लौटने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। पुलिस परिवार एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे पूरे सागर जिले के लिए गर्व का विषय बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

गजेंद्र ठाकुर✍️9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here