जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे।
कलेक्टर पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस
डॉ रोहित शिटोले पशु चिकित्सा अधिकारी
मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी


