कलेक्टर ने किया पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों, माताओं का जाना हाल

0

कलेक्टर ने किया पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों, माताओं का जाना हाल

Ad 1

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार को शाहगढ़ विकासखंड स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और वहां भर्ती कुपोषित बच्चों सहित ‘हाई रिस्क’ गर्भवती माताओं से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना।

फॉलो-अप पर विशेष जोर

कलेक्टर ने भर्ती बच्चों की माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल केंद्र में भर्ती रहना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि डिस्चार्ज होने के बाद भी बच्चों का कम से कम पांच बार स्वास्थ्य परीक्षण (फॉलो-अप) अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का संवेदनशील पक्ष भी देखने को मिला। उन्होंने एक हाई रिस्क गर्भवती माता की पुत्री को बैट, बल्ला, गेंद देकर दुलार किया और उसे चॉकलेट भेंट की। साथ ही, उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और बेहतर पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ माता ही स्वस्थ शिशु की आधारशिला है।

फील्ड स्टाफ को सख्त निर्देश

बच्चों की समुचित चिकित्सकीय देखरेख सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने मैदानी अमले को सक्रिय होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर  पाल ने इस अवसर पर पोषण पुनर्वास के अंदर में आंवला का पौधा भी रोपा एवं निर्देश दिए कि मुनगा के पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  विवेक के. वी., एसडीएम  नवीन सिंह ठाकुर जिला परियोजना अधिकारी भरत सिंह ठाकुर सहित स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here