देह व्यापार का फैलता जाल, उपनगर में सक्रिय अड्डों पर उठे सवाल

0

 देह व्यापार का फैलता जाल, उपनगर में सक्रिय अड्डों पर उठे सवाल

Ad 1

सागर। शहर और उपनगरों में देह व्यापार का जाल एक बार फिर चर्चा में है। यह कोई नया मामला नहीं है, बल्कि वर्षों से ऐसे अवैध गतिविधियों के नेटवर्क समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में प्रशासनिक कार्रवाई भी देखने को मिली, लेकिन लंबे समय से इन अड्डों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो इस अनैतिक व्यापार में लिप्त लोगों को खुली छूट मिल गई हो !

कार्रवाई के अभाव से बढ़ी चिंता
सूत्रों के अनुसार शहर के छोटा करीला, सदर का एक हिस्सा, मकरोनिया क्षेत्र में स्टेशन के पास एक बड़े घर में और नरसिंहपुर रोड के कुछ हिस्सों में ऐसे अड्डों के संचालित होने की जानकारी सामने आ रही है, वहीं इनके नेटवर्क को ऑक्सीजन देने सागर में कुछ लोग लंबे समय से सक्रिय हैं। स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चा तेज है, लेकिन अब तक कोई ठोस और व्यापक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

पुराने चेहरे फिर सक्रिय होने की आशंका
पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर भी यह सामने आता है कि इस अवैध कारोबार में कई वही चेहरे बार-बार सक्रिय नजर आते हैं जिनपर पहले कार्रवाई हो चुकी हैं, इससे यह आशंका और मजबूत होती है कि यह एक संगठित नेटवर्क है, जो समय-समय पर अपनी गतिविधियों को नए रूप में जारी रखता है।

नाबालिगों के फंसने की आशंका गंभीर
सबसे गंभीर पहलू यह है कि इस चंगुल में नाबालिग बालिकाओं के फंसने की बात भी सामने आ रही है, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक और संवेदनशील मुद्दा है, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से भी इन्हें लाने की खबर हैं।

ऊंचे स्तर तक जुड़े हो सकते हैं तार
गोपनीय सूत्र यह भी बताते हैं कि इस नेटवर्क के सरगनाओं के तार उच्च स्तर तक जुड़े हो सकते हैं, जिसके चलते कई बार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रभावित होती है या फिर आरोपियों को बचा लिया जाता है। यदि यह तथ्य सही हैं, तो यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक हो जाती है।

सख्त कार्रवाई की मांग तेज
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर जांच और कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की आशंका, शहर से मकरोनिया तक फैला नेटवर्क

शहर समेत मकरोनिया क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि छोटे स्तर से लेकर बड़े अड्डों तक, कई स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार कुछ जगहों पर स्थिति ऐसी है कि जिम्मेदार विभाग भी कार्रवाई करने से कतराते नजर आते हैं, जिसके चलते इन अड्डो पर यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं और लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here