मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक ने कलेक्टर, एसपी के साथ किया निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक ने कलेक्टर, एसपी के साथ किया निरीक्षण

Ad 1

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुरुवार को प्रस्तावित नरयावली के कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, एसडीएम  अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा आगंतुकों के लिए समुचित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पेयजल, विद्युत, छायादार स्थान एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए। इसके अलावा, उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जावे। कलेक्टर पाल ने निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर मेडिसिन उपलब्ध रहे।

पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल ने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पार्किंग हेलीपैड सहित मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं ड्रोन के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here