सागर में गेहूं घोटाले पर कड़ा एक्शन: कलेक्टर प्रतिभा पाल का बड़ा फैसला, सीमाओं पर लगेंगे चेक पोस्ट
सागर। सागर जिले में पड़ोसी राज्यों खासतौर उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों से गेहूं सागर लाकर उपार्जन केंद्रों पर बेचे जाने की हमेशा शिकायत रही है। पिछले सालों में कई मामले पकड़े भी गए। इस साल नईं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्ती दिखाई है।
चेक पोस्ट बनेंगे
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेंहूँ उपार्जन अवधि 15 अप्रैल से 31 मई 2026 के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्रों पर लाई जाने वाली उपज की अवैध विक्री रोकने हेतु चैक पोस्ट लगाये जाने के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों की सीमा से लगे मार्गों पर राजस्व, पुलिस, मंडी, कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल गठित कर तत्काल चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं।
गठित दलों की जानकारी कंट्रोल रूम में
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि गठित दलों के सदस्यों के नाम और दूरभाष क्रमांक की जानकारी जिला कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। सीमावर्ती इलाके में आवश्यक चेकिंग दल तैनात कर सघन पर्यवेक्षण करावें। अवैधानिक तरीके अपनाकर अन्य राज्य से उपार्जन केन्द्रो में विक्रय हेतु आने वाला उत्पाद रोके। नामित दल का विवरण मय दूरभाष क्रमांक की जानकारी कंट्रोल रूम को भेजें तथा, दल द्वारा किए गए कार्य की सप्ताहिक रूप से समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपार्जन की समाप्ति तक अवैध आवक को हर हाल में रोका जाए ताकि जिले के वास्तविक किसानों को ही शासन की योजना का लाभ मिल सके और उपार्जन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो


