बिना-हेलमेट पकड़े गए तो होगी कार्रवाई: लाइसेंस तक होगा सस्पेंड

0

बिना-हेलमेट पकड़े गए तो होगी कार्रवाई: लाइसेंस तक होगा सस्पेंड

Ad 1

भोपाल। संपूर्ण मप्र में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने को लेकर एक बार फिर सख़्ती की जाएगी। पीएचक्यू ने 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान चलाकर हेलमेट चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान बिना हेलमेट दो-पहिया वाहन चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्तों की निगरानी में और प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में चलाया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत मृतकों में दो-पहिया चालक शामिल होते हैं; जो हेलमेट नहीं पहनते। इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख़्ती बरतने का निर्णय लिया हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संचालित करने के निर्देश हैं। जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से लागू कराया जाएगा।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही, लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here