Thursday, January 22, 2026

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

Published on

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं भगवानगंज वार्ड में स्वयं पहुंचकर कराई बकायादारों पर तालाबंदी की कार्रवाई

संपत्तिकर की 2 लाख 29 हजार की राशि मौके पर जमा, 2 बड़े बकायादारों ने शीघ्र राशि जमा करने का आश्वासन दिया

सागर।  नगर निगम की लंबित राजस्व वसूली को लेकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरु गोविंदसिंह वार्ड एवं भगवानगंज क्षेत्र में स्वयं मौके पर पहुंचकर नगर निगम की टीम के साथ बकायादारों के विरुद्ध तालाबंदी की कार्रवाई कराई। इस दौरान
संजीव दुबे, राजीव दुबे गुरु गोविंद सिंह वार्ड (शराब दुकान) से संपत्ति कर 2 लाख रुपए, योगेश भाई दाना भाई भवानी सा मिल से 29 हजार 63 रुपए मौके पर जमा कराए ।कपिल मदन केशरवानी ने 29 हजार 872 रूपए शुक्रवार को जमा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भगवानगंज वार्ड में रूपचंद कुंदनलाल से 66 हजार 93/- एवं शीलाबाई रूपचंद से 66 हजार 93 रुपए संपत्तिकर बकाया राशि जमा न करने पर दुकानों में तालाबंदी की गई।

निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम की आय शहर के विकास कार्यों की रीढ़ है और बकाया राशि जमा न करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भगवानगंज क्षेत्र में बकायादारों की दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन बकायादारों द्वारा पूर्व में कई बार सूचना देने के बावजूद कर जमा नहीं किया गया, उन्हें तालाबंदी, जल कनेक्शन विच्छेदन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई। कुछ स्थानों पर मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई गई।

निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया एवं अन्य करों की बकाया राशि शीघ्रता से वसूली जाए, जिससे नगर निगम के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि करदाता समय पर करों का भुगतान कर नगर निगम के विकास कार्यों में सहभागी बनें।

निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर तक राजस्व वसूली माह के अंतर्गत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का सघन वसूली अभियान चलाया जाएगा। बकाया राशि जमा न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बकाया दार प्रतिष्ठानों की तालाबंदी, नाम सार्वजनिक करना एवं कानूनी कार्यवाही भी की जावेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी हो तथा ईमानदार करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान कर शहर के विकास में सहयोग प्रदान करें।

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!