भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष, सागर जिले के 15 मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

0

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने घोषित किए मंडल अध्यक्ष, सागर जिले के 15 मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

सागर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, सागर जिला इकाई ने जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से की गई हैं।

जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मधुकर जाटव द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के 15 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

विधानसभा सागर

  • अंबेडकर मंडल – राहुल अहिरवार
  • नगर मंडल – नीरज (गोलू बश्री)
  • यमुना ताई मंडल – गोलू महरोलिया

विधानसभा नरयावली

  • नगर मंडल मकरोनिया – सुनील अहिरवार
  • मकरोनिया ग्रामीण मंडल – नंदलाल अहिरवार
  • सदर मंडल – शिवम मिझौरिया
  • नरयावली मंडल – शिवराम अहिरवार

विधानसभा खुरई

  • खुरई नगर मंडल – काशीराम (टेलर)
  • खुरई ग्रामीण मंडल – मोतीलाल अहिरवार
  • धनोरा मंडल – अर्जुन अहिरवार
  • मालथौन मंडल – जाहर अहिरवार
  • बरोदियाकलां मंडल – शिवलाल अहिरवार
  • बांदरी मंडल – रामकिशन अहिरवार

विधानसभा बीना

  • भानगढ़ मंडल – रामलाल अहिरवार
  • मंडीबामोरा मंडल – रवि खटीक

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और जनहित के कार्यों को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here