Thursday, January 22, 2026

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

Published on

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट
सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने आज शासकीय प्राथमिक शाला बाबूपुरा का औचक निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर खुद शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों की हाजिरी लगाई, क्लास में गणित, विज्ञान अंग्रेजी के सवाल पूछे और सही जवाब देने पर बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और शिक्षकों-बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने शिक्षकों से विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में उपस्थिति रजिस्टर देखा और खुद बच्चों की हाजिरी लगाई और बच्चों से कहानी, कविता आदि सुनी। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से गणित और विज्ञान विषय से जुड़े सवाल भी पूछे। बच्चों ने उत्साह के साथ सही-सही जवाब दिए, जिससे कलेक्टर बेहद प्रसन्न हुए, उन्होंने बच्चों की सराहना की और चॉकलेट बांटी।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और स्कूल पूरे समय तक खुला रहे, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को आस पास उगने वाले जहरीले एवं हानिकारक पौधों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, स्कूल की शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Latest articles

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

More like this

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!