सागर में खाद की नहीं होगी कमी! खरीफ सीजन के लिए 25 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक उपलब्ध

0

सागर में खाद की नहीं होगी कमी! खरीफ सीजन के लिए 25 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक उपलब्ध

 सागर। खरीफ वर्ष 2026 हेतु कृषको को फसल मे उपयोग हेतु जिले मे प्रयाप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध है । कृषक अपनी आवश्‍यकता एवं सुगमता अनुसार ई विकास र्पोटल से नजदीकी उर्वरक वितरण केन्‍द्र का टोकन बुक कर खाद प्राप्‍त कर सकता है। जिले में उर्वरकों की कुल उपलब्ध मात्रा 55598 मीट्रिक टन, वितरण 30533 मीट्रिक टन वर्तमान मे कृषको उपयोग हेतु शेष 25065 मीट्रिक टन उपलब्‍ध है। जिसका संस्‍थावार वितरण निम्‍नुसार है।
डबल लॉक केन्‍द्र 11811 MT,
सोसायटी मे 2033 MT
निजी विक्रता 11221 MT
उर्वरक उपलब्‍ध है जो की किसान भाई ई विकास र्पोटल पर ई टोकन बुक करके अपनी फसलो के लिये उपयोग हेतु प्राप्‍त कर सकते है।
ई टोकन जनरेट कर कृषक कर रहे उर्वरकों का उठाव
उर्वरक वितरण की ई विकास प्रणली के माध्‍यम से कृषक घर पर ही अपनी अवश्‍यकता अनुसार उर्वरक का टोकन बुक कर खाद प्राप्‍त कर सकता है।जिले में अब तक कुल 109593 कृषको द्वारा ई टोकन जनरेट कर चुके हैं । जिनमें से 68301 कृषको ने ई टोकन के माध्यम से उर्वरक क्रय कर लिया है।
एग्री स्‍टेक र्पोटल पर कृषको के सभी खसरे जुड़वाना हे जरूरी
ई विकास के माध्‍यम से उर्वरक का टोकन बुक करने के लिए कृषक के सभी खसरे एग्री स्‍टेक र्पोटल से जुड़वाना आवश्‍यक है। र्पोटल पर उर्वरक की गणना भूमि के रकवा के आधार पर होती है । जिसके पश्‍चात कृषक बोनी हेतु फसल चयन करने के उपरांत उर्वरक बुक कर प्राप्‍त कर सकता है।
सभी कृषको को प्राप्‍त होगा उर्वरक
ई विकास पोर्टल में है सभी परिस्थितियों हेतु विकल्प फार्मर आईडी न होने की स्थिति में या ठेके या सिकमी वाले किसान या मृत किसान के परिवार के सदस्य किसान भी टोकन प्राप्त करने हेतु ई विकास पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं, इन आवेदन का एसडीएम लॉगिन से अनुमोदन पश्चात कृषकों को ई टोकन जारी कर दिया जाता है।
डी.ए.पी उर्वरक के विकल्‍प
डी.ए.पी के स्‍थान पर खरीफ फसलो हेतु एन.पी.के , एस.एस.पी, टी.एस.पी, नैनो डी.ए.पी उर्वरको का उपयोग कर सकते है। नैनो डी.ए.पी से बीज उपचार करके भी बोनी की जा सकती है। 1 बोरी टी.एस.पी के साथ 20 किलो यूरिया अथवा 3 बोरी एस.एस.पी के साथ 20 किलो यूरिया मिलाकर भी डी.ए.पी उर्वरक की प्रति पूर्ति की जा सकती है।
सभी किसान भाईयो से अपील की जाती है कि जिले के सभी डबल लॉक केन्‍द्रो , सोसायटी एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के पास प्रयाप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध है। किसान भाई अपनी फसलो की अवश्‍यकता के अनुसार उर्वरक ई टोकन से बुक कर प्राप्‍त कर सकते है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here