Sunday, December 7, 2025

सागर में डेयरियों पर निगम का डंडा! अब न केवल जुर्माना बल्कि पीएम आवास भी रद्द होंगे

Published on

spot_img

सागर में डेयरियों पर निगम का डंडा! अब न केवल जुर्माना बल्कि पीएम आवास भी रद्द होंगे

सागर शहर में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने के उद्देश्य को शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा। इसके लिए शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर दिन पे दिन नगर निगम की कार्यवाही कठोर होगी, उक्त बात निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने रविवार को शहर के सुभाष नगर वार्ड और भगवानगंज वार्ड में डेयरियों का निरीक्षण कर कही। उन्होंने इन वार्डों में डेयरी संचालक प्रभु यादव/राम सहाय यादव, कन्हैया लाल/नाथूराम पटैल, रामकुमार/बाबूलाल राय, आकाश/रविशंकर/भागीरथ यादव, खेमचंद/ प्यारेलाल पटैल, विक्रम/राजाराम यादव और विजय/राजाराम यादव की डेयरियों का निरीक्षण किया और उक्त सभी पर एक-एक हजार रूपये का जुर्माना कराते हुए एक दिन में अपनी अपनी डेयरियां शहर से बाहर विस्थापित करने का समय दिया। उन्होंने कहा की यदि समय देने के बाद भी डेयरी शहर से बाहर नहीं की जाती है तो प्रत्येक डेयरी संचालक पर एक हजार रूपये से प्रारम्भ जुर्माना प्रत्येक अगले दिन डबल कर बसूला जायेगा। उन्होंने कहा की शहर से डेयरी विस्थापन की यह मुहिम लम्बे समय से चल रही है अब इस मुहिम को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने का समय है। डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में डेयरी संचालकों की मांग अनुरूप विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है। और जो भी मूलभूत आवश्यकतायें होंगी वो निगम प्रशासन तत्परता से उपलब्ध कराएगा। परन्तु शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले डेयरियों का शहर से बाहर जाना अनिवार्य है। आप सभी डेयरी संचालक निगम प्रशासन का सहयोग करें। आपकी डेयरियों को शहर से बाहर हफसिली या अन्यत्र जहाँ भी लेकर जाना है निगम प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

*शहर में डेयरी संचालित करने वालों के पीएम आवास रद्द किये जायेंगे*

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में सागर शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन से मुहिम लगातार जारी है। जिन डेयरी संचालकों ने अपनी डेयरी शहर से बाहर शिफ्ट करने में तत्परता दिखाई और निर्धारित समय में डेयरी शहर से बाहर की उन्हें निगम प्रशासन से भरपूर सहयोग मिला है। जिन्होंने डेयरी शिफ्ट करने हेतु दिये गए समय में डेयरी विस्थापित नहीं की उनकी नगर निगम संबंधित सेवाएं समाप्त करने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने नल कनेक्शन स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर कटवाए। उक्त कार्यवाही के बाद डेयरी संचालकों के भवन निर्माण परमिशन, भवन भूमि अनुग्या चैक कर अतिक्रमण तत्काल हटवाने की कार्यवाही करायी। शनिवार को 7 डेयरियों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की शहर में डेयरी संचालित करने वाले ऐसे व्यक्ति जो पी एम आवास योजना के हितग्राही हैं उनके प्रधानमंत्री आवास रद्द किये जायेंगे और जिन डेयरी संचालकों को पीएम आवास योजना के तहत घर के निर्माण हेतु 2.5 लाख रूपये की राशि दी जा चुकी है उनसे उक्त राशि को बापस बसूला जायेगा। शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर निगम प्रशासन की कार्यवाही दिन पे दिन कठोर होती जायेगी। उन्होंने समस्त डेयरी संचालको से अपील करते हुए कहा की अपनी अपनी डेयरी शहर से बाहर डेयरी परियोजना स्थल हफसिली में ले जाएं या अन्यत्र जहां आपको सुविधा हो वहां लेजाकर विस्थापित करें। उन्होंने कहा की नगर निगम भवन में डेयरी विस्थापन विभाग का अलग से काउंटर बनाया गया है ताकि डेयरी विस्थापन में सहयोग करने वाले डेयरी संचालकों को सहज सहयोग मिल सके उन्हें भटकना न पड़े। जिन डेयरी संचालकों के पास हफसिली में प्लॉट उपलब्ध नहीं हो पाएं हैं वे निगम प्रशासन के डेयरी विस्थापन विभाग काउंटर पर सम्पर्क करें उन्हें उनकी डेयरी क्षमता अनुरूप प्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा। हफसिली का उक्त डेयरी परियोजना स्थल प्रकृतिक वातावरण से परिपूर्ण है पशुओं हेतु अनुकूल वातावरण है पर्याप्त पानी की उपलब्धता है।आवश्यकता पड़ने पर और भी ट्यूबवेल बोर आदि कराएं जायेंगे। इसके साथ ही अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया होंगी। पशु बाजार भी हफसिली में लगाया जायेगा इसके लिए एक विशाल टीन शेड सहित पशु बाजार क्षेत्र विकसित किया गया है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।