Sunday, December 7, 2025

सागर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया, निकाली जागरूकता रैली

Published on

spot_img

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया

साग़र। केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली में बड़े पैमाने पर बिक रही अवैध शराब की बिक्री रोकने अब खुद महिलाओं ने मंदिर में भगवान से आशीर्वाद लेकर गांव में रैली निकाली रैली के दौरान ग्राम की ही महिलाओं ने शराब से होते घर बर्बाद और उसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी।

ग्रामीण महिलाओं ने शराब के विक्रय से चिंतित होकर घर-घर जाकर लोगों को शराब से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। देवरी के ग्राम मुहली की महिलाएं तख्तियों और बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाल रही हैं और शराब को बंद कराने सरकार से गुहार लगा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि अगर शराब बंद नहीं हुई तो उनके परिवार बर्बाद हो जाएंगे। नये बच्चे भी सरलता से उपलब्ध होने वाली शराब की आदी हो रहे हैं। आने वाली पीढ़ी नशा ओढक़र देश को विकास को अवरूद्ध करेगी। महिलाओं ने चिंता जताते हुए गांव के हर गली मुहल्ले में शराब विरूद्ध अलख जगाने की शुरूआत कर दी है।अवैध शराब बंद कराने के लिए ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए महिलाओं द्वारा ग्राम में एक रेली निकाली गई जिसमें ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।

जैसे भी हो अवैध शराब बिक्री रोके सरका- अनीता राजपूत

ग्राम पंचायत मुहली की अनीता सिंह राजपूत का कहना है कि इलाके में अवैध शराब बिक्री जोरों पर चल रही हैं। शराब आसानी से मिल रही है। शाम पांच बजे के बाद महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। जो लोग शराब पीते हैं वह पैसा नहीं होने पर घर का गल्ला(अनाज) तक बेच आते हैं। नई उम्र के बच्चे शराब के लिए अपने माता-पिता से मारपीट करने तक से बाज नहीं आते। ग्राम की सभी महिलाओं ने निर्णय लिया है कि जैसे भी शराब विक्रय बंद होना चाहिए नहीं तो सब बर्बाद हो जाएगा साथ ही महिलाओं ने रैली निकाल के शासन प्रशासन को कार्यवाही करने का बोला हैं।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।