Saturday, December 6, 2025

सागर: कुएं में गिरा छात्र, देर रात तक चलता रहा रेस्क्यू, मिला मृत

Published on

spot_img

कुएं में गिरा छात्र, देर रात तक चलता रहा रेस्क्यू, मिला मृत

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रजौआ के पास जंगल में स्थित एक कुएं में छात्र गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और छात्र के कुएं से निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान एसडीआरएफ को भी सूचना देकर पुलिस ने बुला लिया। करीब 6 घंटे चले रेश्क्यू के बाद उक्त छात्र को कुए से मृत अवस्था में निकाल लिया गया।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपून ने बताया कि गुरुवार की दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम रजौआ के पास जंगल में स्थित एक कुएं में स्थानीय निवारी छात्र लेखराज पिता हेमराज पटेल 16 वर्ष नहाते समय डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची, साथ ही पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को घटना की सूचना दी। दोनों ने मिलकर उक्त छात्र को खोजना शुरू किया। दोनों की कड़ी मेहनत और करीब 6 मशक्कत के बाद छात्र को कुएं से निकाला जा सका।
स्कूल की कहकर घर से निकला था मृतक छात्र
पुलिस ने बताया कि मृतक लेखराज पटेल गुरुवार को घर से स्कूल की कहकर निकला था। जो अपने एक दोस्त के यहां पहुंचा और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर वह जंगल में मोर पंख खोजने के लिए चला गया था। जहां नहाते समय वह कुएं में डूब गया। लेकिन घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने किसी को नहीं दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जब उनसे लेखराज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी गई।

फाइल फोटो

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।