Sunday, December 7, 2025

करवाचौथ पर आपके शहर मे कब उदित होगा चांद, सारिका ने दी जानकारी

Published on

spot_img
आपके शहर में कब आयेगा चंद्रमा बताया सारिका ने
चंद्रमा हर शहर में आता है अलग-अलग समय पर
पूरे प्रदेश मे चंद्रोदय एक साथ नहीं होता
इस साल करवाचौथ का चंद्रमा रहेगा आपके नजदीक
सागर। बिना किसी भेदभाव के सभी को चांदनी देने वाला चंद्रमा इस करवाचौथ पर आपके अपने शहर मे कब उदित होगा और इसके कितने देर बाद आप इसका दर्शन कर पायेंगी इसकी जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी । सारिका ने बताया कि मध्‍यप्रदेश के पूर्वी शहर सिंगरौली में यह सबसे पहले दिखेगा तो पश्चिमी भाग आलीराजपुर मे सबसे अंत में दर्शन देना आरंभ करेगा। मध्‍यप्रदेश की इस पूर्व पश्चिम चंद्रयात्रा मे 39 मिनिट का समय लग जायेगा ।
सारिका ने बताया कि पूर्वी शहरो में चंद्रमा न केवल जल्‍दी निकलेगा वह उन शहरों के कुछ नजदीक भी होगा । जैसे जैसे पश्चिम के ओर बढ़ेंगे उसके उदित होने का समय तो बढ़ेगा ही इसकी पृथ्‍वी से दूरी कुछ किलोमीटर भी बढ़ती जायेगी । चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी लगभग 3 लाख 61 हजार 331 किमी होगी जो अलग –अलग शहरों के लिये अलग-अलग होगी । चंद्रमा का 89.3 प्रतिशत भाग चमकता दिखेगा । इस साल करवाचौथ पर यह पृथ्‍वी के पास में है इसलिये यह अपेक्षाकृत बड़ा दिख रहा होगा ।
सारिका ने बताया कि अगर आप अपने शहर में चंद्रदर्शन कब होंगे यह जानना चाहती हैं तो आपके शहर भोपाल में यह 08:26 पर उदित होना आरंभ होगा। यह समय क्षितिज से चंद्रमा के निकलना आरंभ होने का है । लगभग 20 मिनिट बाद यह पूर्ण आकार और कुछ उंचाई पर आयेगा जब आप इसे पूर्वी आकाश में ठीक से देख पायेंगी । इस प्रकार आप लगभग 08:45 पर ठीक प्रकार से चंद्रदर्शन कर पायेंगी । तो उत्‍साह से करिये सार्वभौमिक कैलेडर और घड़ी के रूप में भूमिका निभाने वाले चंद्रमा के दर्शन और मनाईये पर्व ।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।