Sunday, December 7, 2025

सागर में आत्महत्या के बाद सड़क पर शव रखकर चक्का जाम

Published on

spot_img

सागर में आत्महत्या के बाद सड़क पर शव रखकर चक्का जाम

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के सागर–सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर सोमवार दोपहर 1 बजे हंगामा मच गया जब मेनपानी गांव के पास परिजनों ने 45 वर्षीय लखन यादव का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

पुलिस के अनुसार, लखन पिता हरिराम यादव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रीतम यादव, सतीश यादव, शुभम यादव और आशीष यादव लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात आरोपियों ने मारपीट की और गांव में बेइज्जती की, जिससे आहत होकर लखन ने यह कदम उठाया।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है, जिनके भरण-पोषण को लेकर परिवार चिंता में है।

जानकारी के अनुसार, मृतक लखन यादव और आरोपियों के बीच कुछ लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो कई दिनों से तनाव का कारण बना हुआ था।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।