Sunday, December 14, 2025

Sagar: कमी के बाद भी नही बांटा खाद, अधिकरियों ने मारा पूर्व मंत्री के गांव में छापा

Published on

spot_img

किल्लत के बाद भी नहीं बांटा खाद, अधिकरियों ने मारा छापा
भूपेन्द्र सिंह ठाकुर देवरीकला ✍️

देवरी। इन दिनों खाद को लेकर किसान परेशान हैं,  रसेना सेवा सहकारी समिति में डीएपी एवं यूरिया का स्टॉक है, किन्तु किसानों को वितरण नही किया गया किसी अन्य स्थान पर रखा गया, जांच दल ने दबिश देकर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी तहसील के ग्राम रसेना जो देवरी विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव का गांव हैं में सहकारी समिति पर राजस्व खाद्य और कृषि विभाग के संयुक्त दल ने छापामार कार्यवाही की । सेवा सहकारी समिति में अनियमिताओं के चलते शनिवार को राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार चंद्रभान सिंह, एडी ओ कमल खरते ने कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान समिति द्वारा किए गए उपार्जन से संबंधित रिकॉर्ड नहीं पाया गया। चर्चा है कि पूर्व में भी इस समिति पर कार्रवाई की गई थी जिसमें 1 लाख 90 हजार रुपए की रिकवरी की गई थी।

जांच में पाया गया कि खाद्य विभाग से प्राप्त आवंटन का वितरण नहीं किया गया।  जिसमें पीओएस मशीन से मिलान करने के उपरांत मौके पर खाद्यान्न की मात्रा अधिक पाई गई एवं पीओएस मशीन में खाद्यान्न की मात्रा कम पाई गई। साथ ही 16 तारीख को 30 टन यूरिया एवं 15 टन डीएपी प्राप्त होने के बाद भी सहायक समिति प्रबंधक द्वारा किसानों को वितरण नहीं किया गया। इसमें 180 बोरी यूरिया कम पाया गया जो देवरी में किसी अन्य व्यक्ति के यहां रखवाया गया है। समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत से पूछने पर बताया गया कि यह 180 बैग यूरिया अनिल मिश्रा निवासी देवरी के यह पर रखा गया है इस संबंध में समिति प्रबंधक को नोटिस दिया गया है। उर्वरक की इतनी किल्लत के बावजूद स्टॉक को वितरण ना करने पर जवाब मांगा गया है।

इनका कहना है
एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया की सेवा सहकारी समिति रसेना में अनियमितताओं की जांच कराई गई | जिसमें डीएपी एवं यूरिया का वितरण नहीं कराना पाया गया। वहीं उपार्जन से संबंधित कोई रिकॉर्ड समिति के पास उपलब्ध नहीं मिला।  सहायक समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत द्वारा बताया गया कि उपार्जन से संबंधित रिकॉर्ड मार्कफेड में जमा है और रिकवरी होने के बाद भी इन्होंने रिकवरी जमा नहीं की और न ही रिकवरी से संबंधित कोई दस्तावेज दिखाए गए, जिस पर सहायक समिति प्रबंधक को शोकाज नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है- एसडीएम मुनव्वर खान देवरी जिला सागर

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।