Friday, January 16, 2026

सागर: अपनी संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना है- आकाश सिंह राजपूत

Published on

अपनी संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना है- आकाश सिंह राजपूत

सागर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 61वां स्थापना दिवस के अवसर पर मोतीनगर के महाकवि पद्माकर सभागार में रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प. पू. संत आत्मानंद महाराज (महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा) ने की।
कार्यक्रम में युवा नेता आकाश सिंह राजपूत सम्मिलित हुए। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र व धर्म की सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में विहिप के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद का हर कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को संजोते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। हमें एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोना है और समाज में समरसता का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने युवा कार्यकर्ताओं से सामाजिक उत्थान और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील देवी (क्षेत्रीय समरसता संयोजक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), मुख्य अतिथि मनोरमा गौर (पूर्व महापौर, सागर) और विशिष्ट अतिथि कमलेश सोनी (प्रदेश सदस्य, स्वर्णकार बोर्ड, म.प्र. शासन), कार्यक्रम के आयोजक पं.अजय दुबे (जिला अध्यक्ष), ई.एस.आर. सिंह (जिला उपाध्यक्ष), शशांक सिंह राजपूत (नगर अध्यक्ष), महेश नेमा (जिला उपाध्यक्ष), अनुज परिहार (जिला संगठन मंत्री), बृजेश पटेल (जिला मंत्री) और सोनू सेन (जिला संयोजक) शामिल रहे।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!