Saturday, January 17, 2026

सागर में पटवारी संघ ने सौपा प्रमुख सचिव राजस्व के नाम कलेक्टर को ज्ञापन, हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

Published on

सागर। वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल की समस्या से पटवारी परेशान, पोर्टल की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा सागर ने सोमवार दोपहर 2:00 प्रमुख सचिव राजस्व मध्यप्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन। कलेक्टर सागर के माध्यम से प्रेषित किया है। पटवारियों ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि नवीन ऑनलाइन वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल पर लगातार तकनीकी व व्यावहारिक परेशानियां आ रही हैं, जिसके कारण पटवारियों को कार्य संपादन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी पटवारी संघ भोपाल द्वारा प्रमुख सचिव एवं आयुक्त भू-अभिलेख को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था। उस समय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल की सभी विसंगतियों का समाधान कर इसे यूज़र फ्रेंडली बनाया जाएगा। साथ ही तकनीकी टीम और अनुभवी पटवारियों का संयुक्त दल गठित कर समस्याओं का निवारण करने की बात भी कही गई थी।

पटवारी संघ ने आरोप लगाया है कि आश्वासन के बावजूद अब तक पोर्टल में आवश्यक सुधार नहीं किए गए हैं। परिणामस्वरूप राजस्व न्यायालयों के आदेशों का अमल, खसरा आधार ई-केवाईसी, तथा साइबर तहसीलों से संबंधित आदेशों का अनुपालन पटवारी स्तर से संभव नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति न केवल पटवारियों के लिए कार्य कठिन बना रही है, बल्कि आम जनता को भी न्यायिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश के पटवारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष शिवनीत सिंह, संभाग अध्यक्ष अरुण जाट एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह वाघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!