Saturday, January 17, 2026

सागर में भाग्योदय हॉस्पिटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति पर किया हमला

Published on

सागर में भाग्योदय हॉस्पिटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति पर किया हमला

सागर के खुरई रोड पर स्थित भाग्योदय हॉस्पिटल में सोमवार रात पत्नी का इलाज कराने पहुंचे पति के साथ अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट होते देख हॉस्पिटल के पार्किंग परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हुई। मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

घायल की पत्नी सुलेखा जैन निवासी रामपुरा वार्ड ने बताया कि भाग्योदय हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर लगा था। पति प्रशांत जैन के साथ स्कूटी से डॉक्टर को दिखाने के लिए भाग्योदय हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल की पार्किंग में पति प्रशांत ने स्कूटी पार्क की। गाड़ी खड़ी करते ही कुछ लोग आए और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

‘ऐसा क्यों हुआ, कुछ समझ नहीं आया’

सुलेखा के अनुसार, प्रशांत ने न तो किसी से कुछ कहा और न ही कुछ समझ आया। अचानक से लोगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वे घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घायल को मोतीनगर थाने लेकर पहुंचे। जहां शिकायत की, पुलिस ने स्थितियों को देखते हुए घायल प्रशांत जैन को तत्काल पुलिस वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मामले में मोतीनगर पुलिस विवाद के कारणों और हकीकत की जांच कर रही है।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
error: Content is protected !!