Friday, December 5, 2025

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” सागर यातायात जागरूकता हेतु चौराहे पर विशेष अभियान

Published on

spot_img

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” सागर यातायात जागरूकता हेतु चौराहे पर विशेष अभियान

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा की प्रेरणा से यातायात पुलिस सागर एवं टाटा क्रोमा टीम द्वारा मकरोनिया चौराहे पर विशेष यातायात जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था।

कार्यक्रम के दौरान—

दो पहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट पहनने की महत्ता बताई गई।

चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने हेतु समझाइश दी गई।

जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके जिम्मेदार व्यवहार हेतु आभार प्रकट किया गया।

जनता से अपील की गई कि “यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी कर्तव्य है, बल्कि यह आपके और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का आधार भी है।”

इस अवसर पर यातायात सागर की टीम, टाटा क्रोमा के प्रतिनिधिगण, तथा अन्य स्टाफ के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सागर पुलिस का यह प्रयास नागरिकों को यातायात के प्रति अधिक सजग, जागरूक और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आमजन से आग्रह किया गया कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें — ताकि सड़क सुरक्षा को व्यवहार में लाया जा सके, न कि केवल नारे तक सीमित रखा जाए।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।