Thursday, January 22, 2026

MP News: जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाये जाने पर FIR के निर्देश

Published on

गलत तरीके से बनवाये गये मृत्यु प्रमाण पत्र को निगमायुक्त द्वारा निरस्त करने के बाद आवेदन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की जांच प्रारंभ, जांच उपरांत होगी वैधानिक कार्यवाही

सागर।  नगर निगम कार्यालय में गलत तरीके से जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए संबंधित आवेदक के विरुद्ध जांचकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की निर्देश दिए थे जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा जांच उपरांत संबंधित आवेदक के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
स्वच्छता अधिकारी एवं पंजीयक जन्म मृत्यु शाखा राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि 5 दिसंबर 2023 को दीपा चढ़ार ने नगर निगम कार्यालय में आवेदन दिया था जिसमें उसने अपने पति कपिल कुमार चढार की मृत्यु दिनांक 13 नवंबर 2023 को होना बताया था, आवेदन के साथ संबंधित महिला ने समग्र आईडी आधार कार्ड भी संलग्न किए थे। जन्म मृत्यु शाखा द्वारा आवेदन को 6 दिसंबर 23 को पंजीकृत कर 7 दिसंबर 23 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। गलत तरीके से बनवाये गये इस मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में कपिल कुमार चढार की बहन दीपा चढार निवासी ग्राम बंधा चढोरी तहसील घुवारा द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा जांच दल गठित कर जांच कराई गई जिसमें कपिल कुमार चढ़ार के जीवित रहते मृतक बताकर गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाना पाया गया जिसे निगमायुक्त ने दिनांक 22 नवंबर 2024 को निरस्त करवाकर गोपालगंज थाना को संबंधित दोषियों के विरुद्ध जांच करने व पुलिस में एफआईआर कर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा था, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली आवेदक का नाम दीपा चढ़ार है जिसने आवेदन में पत्नी बताया था और शिकायतकर्ता भी दीपा चढ़ार है जो कपिल कुमार चढार की बहन हैं।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!