बहला-फुसलाकर ले गया था नाबालिग को, पुलिस ने एक दिन में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार

0

बहला-फुसलाकर ले गया था नाबालिग को, पुलिस ने एक दिन में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार

सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना विनायका पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को घटना के 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को बंडा उप जेल भेज दिया गया।

दिनांक 28 जून 2026 को थाना विनायका में बालिका के चाचा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 16 वर्ष 07 माह आयु की नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 70/2026 अंतर्गत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत प्रयासों के आधार पर बालिका का पता लगाते हुए उसे 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया। विवेचना के दौरान आरोपी लाल सिंह अहिरवार पिता नंदराम अहिरवार उम्र 25 साल को ग्राम कुमेरिया थाना दमोह देहात जिला दमोह से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे बंडा उप जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दस्तयाब की गई बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*सराहनीय भूमिका*

इस सफल कार्रवाई में थाना विनायका प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा, थाना गढ़ाकोटा प्रभारी उप निरीक्षक शिवम दुबे, प्रधान आरक्षक 769 जयपाल सिंह घोष, प्रधान आरक्षक 919 लोकमन राही, प्रधान आरक्षक 189 बादल यादव, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक 670 पुष्पेंद्र सेन, महिला आरक्षक 424 रोशनी पांडे एवं आरक्षक हेमेंद्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस की अपील

सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी बालक या बालिका के गुम होने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें। आपकी समय पर दी गई सूचना किसी बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here