Saturday, January 17, 2026

नरवाई जलाने की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी की रोकी गई वेतनवृद्धि

Published on

नरवाई जलाने की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी की रोकी गई वेतनवृद्धि

सागर।  संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम समुचित कार्यवाही न करने एवं लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छतरपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा को लघुशास्ति ज्ञापन जारी करते हुए उनकी आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी।

संभाग आयुक्त कार्यालय से जारी शास्ति आदेश के अनुसार कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से अवगत कराया गया कि अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छत्तरपुर अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके संबंध में अनिल कुमार मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया जिसके संबंध में प्रस्तुत जबाव समाधानकारक नहीं पाया गया है।

अनिल कुमार मिश्रा को जारी आरोप ज्ञापन एवं उक्त संबंध में उनसे प्राप्त उत्तर का अवलोकन एवं परिशीलन करने के उपरांत पाया गया है कि अनिल कुमार मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनुविभाग छतरपुर द्वारा पराली (नरवाई) जलाने की रोकथाम हेतु सार्थक प्रसास/कार्यवाही नहीं की गई है। श्री मिश्रा द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक नहीं है। श्री अनिल कुमार मिश्रा द्वारा अपने पदीय दायित्व के निर्वहन में की गई उक्त लापरवाही हेतु उनकी आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
error: Content is protected !!