Sunday, December 14, 2025

MP में समलैंगिक विवाह का मामला, दो युवतियों ने सार्वजनिक किया रिश्ता

Published on

spot_img

MP में समलैंगिक विवाह का मामला, दो युवतियों ने सार्वजनिक किया रिश्ता

छतरपुर। छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के मऊसानिया गांव से एक बार फिर समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। गांव की दो युवतियां – 24 वर्षीय गायत्री रैकवार और 21 वर्षीय क्रांति श्रीवास – ने नौगांव तहसील में उपस्थित होकर अपने समलैंगिक विवाह को लेकर शपथ पत्र दाखिल किया है।

दोनों ने अपने हलफनामे में बताया कि वे 9 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से विवाह कर चुकी हैं। अब तक उन्होंने यह जानकारी अपने परिजनों से छिपाकर रखी थी, लेकिन अब वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर रही हैं। युवतियों ने साफ कहा कि वे अपना जीवन स्वतंत्र रूप से और अपने तरीके से जीना चाहती हैं तथा इस रिश्ते में पूरी तरह से खुश और संतुष्ट हैं।

वहीं, गायत्री के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस विवाह की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इतना जरूर बताया कि दोनों अक्सर साथ ही देखी जाती थीं, लेकिन शादी की बात अब पता चली है।

गौरतलब है कि नौगांव थाना क्षेत्र में यह दूसरा मामला है जब दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह की जानकारी सार्वजनिक की है। भारत में समलैंगिक संबंधों को भले ही कानूनी मान्यता प्राप्त है, लेकिन समलैंगिक विवाह को अभी विधिक मान्यता नहीं मिली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this