Monday, December 8, 2025

सागर में महिला बकील से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की सरेराह लगाई पुलिस ने क्लास

Published on

spot_img

सागर में महिला से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की सरेराह लगाई पुलिस ने क्लास

सागर। बीना में एक महिला अधिवक्ता के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है, जब महिला अधिवक्ता मोपेड पर सवार होकर पुलिस थाने के पीछे से गुजर रही थीं।

थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि पल्सर बाइक (एमपी 15 एनएल 8609) पर सवार तीन युवकों ने महिला वकील का पीछा किया और उनसे छेड़छाड़ की। महिला ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन जब वे पीछा करते रहे, तो उन्होंने चतुराई दिखाते हुए तीनों के नाम पूछ लिए।

आरोपियों की पहचान बिट्टू कुशवाहा, राजीव अहिरवार और देवेंद्र उर्फ गुल्ले अहिरवार के रूप में हुई। महिला वकील ने तुरंत पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सर्वोदय चौराहे पर सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाई। साथ ही उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।