सागर में मां की ह त्या कर शव बेड बॉक्स में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मां की ह त्या कर शव बेड बॉक्स में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जनचिंगारी- खुरई। थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने अंधे क त्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मां की ह त्या कर शव को घर के डबल बेड के बॉक्स में छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को सहोदाराय बाई निवासी 45 वर्षीय ममता अहिरवार का शव उनके घर में डबल बेड के बॉक्स में मिला था। मामले में ह त्या का प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी।

वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ग्राम सिंगपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार अहिरवार (32) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद खुरई उपजेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous articleमप्र में स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले ,सूची जारी
खबर का असर .कॉम
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here