Sunday, January 18, 2026

सागर में शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, आरोपी फरार

Published on

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, आरोपी फरार

सागर। कैन्ट थाना में एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। जिसमें आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर पहले अपहरण किया। फिर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। जैसे तैसे कर नाबालिग आरोपी के चंगुल से छुटकर घर पहुंची। जिसके बाद थाना में आकर अपने बयान दिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाले सवा 14 वर्षीय नाबालिग बिना बताए 3 दिसम्बर को कही चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट उसके माता पिता ने थाना में की थी। रिपोर्ट लेखे जाने के बाद पुलिस और नाबालिग के परिजन लगातार नाबालिग को खोज रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से शनिवार को सूचना मिली कि नाबालिग दिल्ली से रेल से सागर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची जहां नाबालिग के टे्रन से उतरने के बाद पुलिस अपने साथ थाना ले गई। जहां नाबालिग ने अपने बयान दिए। बयानों में नाबालिग ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब 11 माह पहले बण्डा निवासी राहुल अहिरवार से एक रिश्तेदार के यहां हो रहे कार्यक्रम में हुई थी। इसी दौरान उसने मेरे नंबर ले लिया था। जिसके बाद वह उससे फोन पर बात करने लगी। इस दौरान उसने शादी करने की बात कही। 3 दिसम्बर को वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन आरोपी उसे रास्ते में मिल गया और शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसने उसके साथ गलत काम किया। शादी की बात करने पर वह बाद में शादी करेंगे कहने लगा। पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी राहित अहिरवार निवासी बण्डा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!