जैसीनगर मंडल के लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

जैसीनगर मंडल के लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

सागर।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चली मोदी की लहर जिसके अंतर्गत जैसीनगर मंडल के ग्राम रीछई, परासिया, जेरा, सेवन, जैसीनगर, बांसा के लगभग 200 कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने कांग्रेस छोड़कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा में आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने आम जनता की छोटी से छोटी समस्याओं को हल करने के लिए जमीनी योजनाएं बनाई जिसके कारण लोगों का भरोसा भाजपा पर है यही कारण है कि कांग्रेस छोड़कर कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं क्योंकि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है और लोग अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का भाजपा परिवार में स्वागत है हम सभी अपने क्षेत्र के विकास का, जन सेवा का और अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प ले। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में ग्राम रीछई, परासिया, जेरा, सेवन, जैसीनगर, बांसा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम विशाल कुर्मी, विजय यादव, आशीष जैन, ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष प्रमोद कुर्मी, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप यादव, जितेंद्र यादव, राधे सरपंच, इंद्राज लोधी, धनीराम अहिरवार पूर्व सरपंच, ऋषि प्रेम नारायण शर्मा, हेमराज सिंह ने अपने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने का यह क्रम आगे भी चलता रहेगा

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top