एक्सपोजर विजिट और योग कार्यक्रम से बच्चों ने सीखा विद्यालय का माहौल, योग का महत्व

एक्सपोजर विजिट और योग कार्यक्रम से बच्चों ने सीखा विद्यालय का माहौल, योग का महत्व

सागर। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत सिंह राजपूत एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सागर शहरी-1 सोनम नामदेव के मार्गदर्शन में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बागराज (केंद्र क्रमांक 77) में एक्सपोजर विजिट एवं योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्कूल रेडीनेस और स्वास्थ्य संवर्धन को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित योग सत्र से हुई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा चौरसिया एवं सहायिका शांति चौरसिया के साथ Key Education Foundation के प्रोग्राम मैनेजर राहुल चौरसिया और प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रिंस सिंह गहरवार की उपस्थिति में बच्चों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस दौरान बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।

योग सत्र के बाद बच्चों को एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला तिली में एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया। विद्यालय में प्राचार्य पी.एल. अहिरवार एवं शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। बच्चों को कक्षा-कक्षों, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भ्रमण कराया गया, जिससे उनमें विद्यालय के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास विकसित हुआ।

भ्रमण के दौरान कविता पाठ, कहानी वाचन और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा फ्लैश कार्ड के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से सीखने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं रजनीलता तिवारी, स्वपना मोदी, शालिनी रावत, गरिमा तिवारी, साधना श्रीवास्तव एवं वंदना ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, सामाजिक विकास और सीखने की क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here