भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों से हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों से हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा डॉ भीमराव अम्बेडकर मंडल द्वारा सुभाष नगर वार्ड और भारतीय जनता युवा मोर्चा बीना नगर मंडल द्वारा प्रताप वार्ड व युवा मोर्चा खिमलासा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत भरदा में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने शामिल होकर युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों से हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज पूरा देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी ऊर्जा मिशन 2024 में होने वाले चुनावों में लगाना है।
भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा अवस्था जीवन की वह अवधि हैं जो शक्ति और क्षमता के साथ आगे बढ़ती है। किसी भी समस्या का समाधान युवा सकारात्मकता के साथ करना जानता है। इसलिए संगठन ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है, उसे निष्ठा के साथ पूरा करना है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रितेश मिश्रा जी , नितिन सोनी जी , प्रतीक चौकसे जी , आदर्श मिश्रा जी , प्रांजल पाराशर जी ,युवा मोर्चा के यशस्वी मंडल अध्यक्ष श्री निखिल अहिरवार जी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top