सागर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही : लगभग एक लाख बासठ हजार की अवैध मदिरा जप्त, प्रकरण कायम
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त सागर कीर्ति दुबे के आदेशानुसार एवं कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी पूजा चंद्रन के नेतृत्व में दिनांक 23.5.26 को वृत्त खुरई क्षेत्र में संयुक्त दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर द्वारा नगर परिषद बरोंदिया कलां के वार्ड क्रमांक 6 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन दो पृथक मकानों से देशी मदिरा मसाला की 26 पेटी मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। अन्य मकान से गोवा व्हिस्की, बॉम्बे एवं पावर व्हिस्की सहित 24.12 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। दोनों प्रकरणों में आरोपियों की तलाश की जा रही है l इसी प्रकार रजवास क्षेत्र के बिनायठा एवं लच्छासर क्षेत्र में दो प्रकरण कायम कर किए गए। सम्पूर्ण कार्यवाही में देशी-विदेशी मदिरा एवं बीयर सहित कुल 269 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई। साथ ही मदिरा दुकान के समीप संचालित अवैध अहाते के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
संयुक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बीना रोशनी उरेती, आबकारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, मुख्य आरक्षक मदन यादव, एस.पी. साकेत एवं आरक्षक प्रदीप दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


