काँग्रेस के संभावित उम्मीदवार अरुणोदय चौबे ने लिखा पत्र, इन कारणों से नाम बापस लिया

काँग्रेस के संभावित उम्मीदवार अरुणोदय चौबे ने लिखा पत्र, निजी कारणों से नाम बापस

सागर। प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। इस बीच सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी अरुणोदय चौबे ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। चौबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय साथियो सागर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रहा हूं। इस विषय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत करा दिया है कि मेरे नाम पर विचार न किया जाये। सागर लोक सभा जनता की सेवा एवं क्षेत्र की तरक्की करने में मेरी सहभागिता सदैव रहेगी, यही मेरा संकल्प है।
बता दें खुरई में करीब दो साल पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अरुणोदय चौबे पर केस दर्ज हुए थे। उस समय उनको पार्टी का साथ नहीं मिला था। इस बात से नाराज अरुणोदय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले अक्टूबर 2023 में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। अरुणोदय चौबे ने साल 2008 में भूपेंद्र सिंह को चुनाव हरा दिया था। हालांकि इसके बाद 2012 और 2018 में उनको हार का सामना करना पड़ा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top