सागर में नाबालिग युवती को चाकू दिखाकर ले जाने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने से मचा हड़कंप

0

सागर में नाबालिग युवती को चाकू दिखाकर ले जाने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने से मचा हड़कंप

सागर। सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने चाकू के बल पर एक नाबालिग युवती को जबरन अपने साथ ले गया। घटना के दौरान युवती को छुड़ाने की कोशिश कर रहे उसके परिजनों को भी आरोपी के हमले का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब आरोपी कथित रूप से युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। परिजनों ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि आरोपी ने हथियार लहराते हुए उन पर हमला कर दिया और युवती को जबरन अपने साथ ले गया।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अब इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, परिवार के सदस्य उसे रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों में चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here