दिव्यांग रोजगार मेले में 53 दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन, 50 के दस्तावेज चयन प्रक्रिया हेतु जमा

दिव्यांग रोजगार मेले में 53 दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन, 50 के दस्तावेज चयन प्रक्रिया हेतु जमा

सागर, 16 जून 2026। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मंगलवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, सागर में दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के 53 दिव्यांगजनों ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया और अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया।

रोजगार मेले में अहमदाबाद की निजी कंपनी एम/एस एटिपिकल एडवांटेज प्राइवेट लिमिटेड के मानव संसाधन प्रतिनिधि द्वारा दिव्यांगजनों के साक्षात्कार लिए गए। वहीं नेशनल करियर सर्विस सेंटर, जबलपुर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

साक्षात्कार के दौरान 50 दिव्यांगजनों के दस्तावेज आगामी चयन प्रक्रिया के लिए जमा किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. डी.एस. यादव, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी शानू हरषे, कुलदीप पटेल सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here